Dailynews

काशी-विश्वनाथ मंदिर गेट पर कार्बाइन से गोलियां चलीं, जवान पकड़े था, अचानक फायर हुए

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर शनिवार सुबह 6:44 बजे पर पीएसी जवान की कार्बाइन से फायरिंग हो गई। दो गोलियां चलीं। गनीमत रही कि गोलियां सीधे सड़क पर लगीं। इसके बाद सड़क की गिट्टी उखड़कर लगने से 3 लोग घायल हो गए।

अचानक भीड़ के बीच गोलियां चलने से वहां भगदड़ जैसा माहौल हो गया। कुछ देर किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। गोलियों की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। लोगों को बताया कि गलती से गोलियां चल गई हैं। बाकी, सब ठीक है।

घटना का 57 सेकेंड का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि पीएसी जवान बाएं हाथ में कार्बाइन पकड़े हुए था। फिर दाहिने हाथ में पकड़ ली।कार्बाइन का मुंह सड़क की तरफ था। तभी अचानक फायरिंग होती है।

आवाज सुनकर खुद जवान चौंक जाता है। वो अपने कार्बाइन को देखने लगता है और फिर वहां से निकल जाता है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों घायल निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव को अस्पताल पहुंचाया। ये सभी मंदिर के बाहर माला-फूल बेचते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी ठीक हैं। दो के हाथ में और तीसरे को कमर में पत्थर के टुकड़े लगे हैं। हादसा काशी विश्वनाथ मंदिर के वीआईपी गेट नंबर-4 पर हुआ।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *