Dailynews

UP कल का मौसम: समंदर में उठा बवंडर, 24 घंटे में 50KM की रफ्तार से तूफान

Uttar Pradesh 10 June Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम अभी से करवट बदलने लगा है. वाराणसी, प्रयागराज, बांदा और आगरा जैसे शहरों में पारा 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बाद आज कई जिलों में तूफान ने चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के सक्रिय होने से 11 और 12 जून को पूरे प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी, बिजली और झमाझम प्री-मानसून बारिश होगी. उसका असर अभी से देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान की नाउकास्ट की गई है.

मौसम विभाग के नाउकास्ट के मुताबिक उन्नाव, लखनऊ, हरदोई 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

उन्नाव, लखनऊ के अलावे जालौन, इटावा, आगरा, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई जिलों में भी 70 kmph की रफ्तार से आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावे प्रयागराज, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, राय बरेली, कानपुर नगर, ललितपुर, झाँसी, इटावा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी और कुशीनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई.

ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है. प्रदेश के प्रमुख शहरों में पारे की स्थिति कुछ इस प्रकार दर्ज की गई है:

  • वाराणसी: 43.6°C
  • बांदा: 42.6°C
  • प्रयागराज: 42.5°C
  • चुर्क: 42.3°C
  • झांसी: 42.0°C
  • आगरा: 41.9°C

भीषण तपिश और उमस के बीच राहत की पहली किस्त बुधवार यानी 10 जून से मिलनी शुरू होगी. आईएमडी के सेटेलाइट मैप के अनुसार, 10 जून को उत्तर प्रदेश के आसमान में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. दोपहर या शाम के समय पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस दिन भी मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और उमस का स्तर अपने चरम पर होगा, जिससे बादलों के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन करेगी. लेकिन यह बदलाव 11 जून को आने वाले बड़े मौसमी महा-बदलाव का एक ट्रेलर मात्र होगा.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *