Crime News

सुलतानपुर : महिला से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म और घटना का वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर शनिवार को 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के अनुसार, यह घटना रविवार रात की है जब वह अपने घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के राम प्रकाश, अशोक, रोशन, सिंगल, फिरतु, जितेंद्र, सोनू, गोलू, डबलू सहित 10 अन्य लोग उसके घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा डालकर दुष्कर्म किया और इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।

जब शोर सुनकर बचाव के लिए सुनील कुमार पहुंचे, तो कथित तौर पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपियों पर जाते समय महिला के कान का झुमका छीनने और वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर 18 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल विवेक कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *