News

सुल्तानपुर : दो गुटों के बीच गोलीबारी, दो घायल

Share News
8 / 100

सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के नरैनी सफीपुर गांव में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में गोली चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना में भीटी गांव निवासी राहुल यादव और विवेक यादव (पिता अभयराज यादव) गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। राहुल यादव के पिता केशमणि यादव की शिकायत पर पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया।

चांदा कोतवाल रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नरैनी सफीपुर के विनोद यादव (34 वर्ष, पिता राजेन्द्र यादव), पवन यादव (21 वर्ष, पिता विजय बहादुर यादव) और अनरजीत यादव (40 वर्ष, पिता राम जियावन यादव) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तारी में एसआई वेद प्रकाश शर्मा, एसआई नरसिंह यादव, हेड कांस्टेबल राम सिंह यादव और कांस्टेबल अनुराग पाल की टीम शामिल रही।

8 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *