Surya Grahan positive impact: कल चतुर्ग्रही योग में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 4 राशिवालों को करियर में लाभ
Surya Grahan positive impact: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त बुधवार को लगने जा रहा है. कर्क राशि में लगने वाले सूर्य ग्रहण पर चतुर्ग्रही योग बन रहा है. कर्क राशि में उस समय सूर्य, बुध, गुरु और चंद्रमा की उपस्थिति से चतुर्ग्रही योग बन रहा है. इसके साथ ही कर्क में ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है, वहीं कर्क में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. यह सूर्य ग्रहण सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा, जिसमें किसी को लाभ होगा, तो किसकी को सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी
मेष: करियर की दृष्टि से देखा जाए तो यह सूर्य ग्रहण मेष राशि के लोगों की उन्नति की राह खोलने वाला होगा. इसके शुभ प्रभाव से आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, वहीं आपको नई उपलब्धियां प्राप्त होने की पूरी संभावना है. इसके इतर, मेष वालों को इस समय में कोई नई प्रॉपर्टी यानि जमीन, भवन, कार आदि का लाभ हो सकता है. निवेश के शानदार अवसर आपके लिए धन में वृद्धि कराने वाले होंगे. बिजनेस करने वालों को नई डील मिल सकती है.
सिंह: अपकी राशि स्वामी ग्रह सूर्य हैं. यह सूर्य ग्रहण सिंह राशिवालों के जीवन में तरक्की और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. आपके पुराने अटके हुए का बनेंगे क्योंकि समय बहुत अनुकूल होगा. करियर की दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण आपके लिए अच्छा समय लेकर आया है. जो लोग कुछ नए काम करना चाहते हैं, वे अपनी किस्मत आजमा सकते हैं, भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है. सूर्य ग्रहण के बाद के 15 दिन तक शुभ अवसर मिलने की उम्मीद है
कन्या: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कन्या राशिवालों के लिए भी उन्नति के नए अवसर लेकर आ रहा है. इस समय में आप नए जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं, कोई इंटरव्यू का मौका मिल सकता है. जो अवसर मिले, उसका लाभ उठाने से पीछे न हटें क्योंकि समय अनुकूल है. लेकिन आर्थिक लाभ के लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करने होंगे. अचानक से धन लाभ की स्थिति नहीं बन रही है, कोई भी निवेश करने से पहले बहुत सोच-विचार करना सही रहेगा, दूसरों की सलाह भी ले सकते हैं.
मीन: सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव मीन राशि के लोगों पर भी देखने को मिलेगा. नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों की रचनात्मकता इस समय प्रबल होगी, जिससे उनको कार्यक्षेत्र में मन के अनुकूल परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है, लेकिन आप करियर को लेकर थोड़ा उदासीन भी हो सकते हैं. जो लोग अभी तक सिंगल है, उनको लाइफ पार्टनर मिल सकता है, वहीं जिनके विवाह में अड़चनें आ रही थीं या जो विवाह योग्य हैं, उनके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है. धनु राशि के जातकों के संतान की उन्नति का समय रहेगा. उनसे आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

