UP Mausam: 69 जगह आएगा तूफान और बरसेंगे झमाझम बदरा
UP Kal Ka Mausam : उत्तर प्रदेश में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है. कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है. लोग लंबे समय से मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. भारतीय वैज्ञानिक मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मेरठ, सहारनपुर समेत 40 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आएगा. वहीं, आजमगढ़, गोरखपुर समेत 29 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां पर मौसम सुहावना हो जाएगा. तेज हवाओं के साथ झमाझम बदरा बरसेंगे. इसके अलावा, 8 जगह मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं दिखेगा.
अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बांदा, झांसी, महोबा, ललितपुर, चित्रकूट, कौशांबी, बदायूं, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर, मऊ समेत 29 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि कई इलाकों में तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है. साथ ही बदरा बरसेंगे.
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, बदायूं समेत 40 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह सकती है. बिजली चमकने और बादलों के गरजने की भी संभावना है.
इन जिलों में रहेगा मौसम सामान्य
बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़, महामाया नगर यहां मौसम जैसे का तैसा बना रहेगा. कोई खास बदलाव नहीं है.
मानसून ने उत्तर-पूर्वी रास्ते से उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया है. फिलहाल सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर समेत 23 जिलों में मानसूनी बारिश हो चुकी है. अगले एक से दो दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा.
तीन-चार दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मानसून का सिस्टम पूरी तरह सक्रिय है, इसलिए गरज-चमक, तेज हवाओं और अच्छी बारिश की संभावना है. आज तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं कल और परसों बुंदेलखंड में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कई जगह अच्छी बारिश होगी. लगातार चार से पांच दिनों तक बारिश का अच्छा दौर बना रहने की संभावना है. इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि अब लू का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.
मानसून क्यों आया देरी से?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार अल नीनो के असर के कारण मानसून सामान्य से कमजोर रहा और उत्तर प्रदेश में इसके पहुंचने में देरी हुई. लेकिन अब पूरे सप्ताह मानसून सक्रिय रहेगा और प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में किसानों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी यह मानसून राहत और खुशखबरी लेकर आया है.
कहां-कहां हो चुकी मानसूनी बारिश?

