Dailynews

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Share News
1 / 100

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर शुक्रवार 08 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। वसुंधरा राजे समर्थक मंच राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष व राजस्थान सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पं. बृजमोहन शर्मा ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न मंदिरों व देवस्थानों की साफ-सफाई कर पूजा अर्चना की जायेगी। वहीं विभिन्न गौशालाओं में गौ सेवा, राजकीय अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, विभिन्न स्थानों पर भोजन पैकेट व कपड़ों का वितरण, जरूरतमंद विधार्थियों को अध्ययन सामग्री का वितरण किया जायेगा। जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अलग-अलग समाजों के प्रमुख भाग लेगें। शर्मा ने बताया कि देश व प्रदेश का आमजन पीएम मोदी की तरह राजस्थान में पूर्व सीएम राजे को शक्तिशाली देखना चाहता है। उनके नेतृत्व में दो बार प्रचण्ड बहुमत से भाजपा सरकार बनी है। साथ ही वर्ष 2023 के चुनाव में भी ताबड़ तोड़ जनसभा, रोड़ शो व रैली आदि कर भाजपा सरकार बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। राजे प्रदेश की पहली नेता है, जिन्हें अपने क्षेत्र में नामांकन करने के बाद केवल मतदान का समय दिया गया। पुरे चुनावी समर में उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का कार्य किया जो उनके राजनैतिक प्रभाव व प्रदेशवासियों के दिलों पर राज करने की अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *