नोएडा में महिला पत्रकार से पूछा-क्या रेट लोगी, 2 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी हुई है। गुरुवार रात महिला पत्रकार घर जाने के लिए कैब का इंतजार कर रही थी, तभी बाइक सवार 2 युवक आए। पत्रकार से पूछा- क्या रेट लेगी। इसके बाद दोनों फरार हो गए।
महिला पत्रकार ने X पर आपबीती शेयर की। इसके बाद नोएडा पुलिस एक्टिव हुई। CCTV के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना पर अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा राज में नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।
महिला पत्रकार ने लिखा- 15 अगस्त की रात 2 बजे मैं DLF मॉल के पास कैब का इंतजार कर रही थी, तभी वहां से बाइक सवार 2 युवक गुजरे।
पीछे बैठे युवक ने हाथ हिलाकर हाय किया। इसके बाद पूछा- क्या रेट लेगी। शुक्र है…मैं सुरक्षित घर वापस आ गई। दोनों हेलमेट पहने हुए थे।
महिला पत्रकार ने पुलिस ने शिकायत की। ADCP मनीष कुमार मिश्र ने कहा- हमने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की 3 टीमें गठित की गईं।
आस-पास के CCTV चेक किए। इसमें आरोपी नजर आए। CCTV के आधार पर मुजफ्फरनगर के रहने वाले अश्वत (25) और विपिन (27) को गिरफ्तार किया। बाइक को भी बरामद किया गया है।