News

खुर्जा : ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को रौंदा

बुलंदशहर में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय निशा के तौर पर हुई है। निशा अपने देवर 22 वर्षीय शारुख के साथ बेटी को दवाई दिलाने खुर्जा जा रही थी। हादसे सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने महिला के शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। यह हादसा खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के भटवारा गांव में हुआ है। मृतका की पहचान मूर्तजाबाद भटवारा निवासी निशा के रूप में हुई है। निशा के पति सलमान नोएडा की एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। निशा की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे चार वर्षीय बेटे फैजान और डेढ़ साल की बेटी अलिवा को छोड़ गई हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार में गम का माहौल है।

परिजनों के अनुसार आज सुबह निशा (30), उनकी डेढ़ साल की बेटी अलिवा, देवर शारुख (22) और अफसाना (35) पत्नी अजमेरी एक ही बाइक पर सवार होकर खुर्जा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर को जगह देने के लिए बाइक किनारे करते समय बैलेंस बिगड़ा और निशा बाइक से गिर गई, तभी ट्रैक्टर उसके सीने से गुजर गया। जिसमें मौके पर निशा मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार उनकी बेटी अलिवा, देवर शारुख और अफसाना सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे और हादसे पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए सीओ खुर्जा शोभित कुमार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद प्रशासन और परिजनों के बाद सुलह होने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *