बांके बिहारी मंदिर को तीन महीने में 4 करोड़ 90 लाख का दान मिला
बांके बिहारी मंदिर को तीन महीने में 4 करोड़ 90 लाख का दान मिला है। 13 मई को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की हाई पावर कमेटी की 15वीं बैठक में बताया गया कि दान में इंग्लैंड के 10 डॉलर, अमेरिका के 333 डॉलर के अलावा कनाडा, यूएई और नेपाली करेंसी भी शामिल है।
बैठक में तय किया गया कि मंदिर में सुरक्षाकर्मी अब काले के स्थान पर पीले रंग की शर्ट पहनेंगे। सुरक्षा एजेंसी का कार्यकाल दो महीने के लिए बढ़ाया जाएगा। अगर मंदिर की सुरक्षा में तैनात कोई पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को अपने दर्शन कराने के लिए लाता है तो उस पर कार्रवाई होगी।
मंदिर के आसपास अगर बिना नंबर की गाड़ी मिलती है, उस पर भी कार्रवाई होगी। अगर कोई काले शीशे लगी गाड़ी लेकर आता है तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। जहरीले पेड़े बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। निजी पार्किंग से नगर निगम के बोर्ड हटेंगे।

