News

भाजपा नेता ने जेल से छूटते ही निकाला 25Km लंबा काफिला

गोंडा में जमानत पर छूटने के बाद शहर में रैली निकालना भाजपा सभासद को भारी पड़ गया। पुलिस ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर उसे दोबारा जेल भेज दिया है।

सपा नेता ओमप्रकाश सिंह की हत्या के मामले में भाजपा सभासद उदयभान सिंह को जेल भेजा गया था। एक महीने पहले भाजपा नेता को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली। जेल से छूटने के बाद उन्होंने 25 किलोमीटर लंबी रैली निकाली।

इतना ही नहीं, सपा नेता ओमप्रकाश के घर के सामने से भी रैली लेकर गुजरे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। रैली निकालने के एक महीने बाद पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। उदयभान सिंह को 15 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से सशर्त जमानत मिली थी। रिहाई के बाद वह गोंडा मंडलीय कारागार से अपने घर परसपुर के राजा टोला तक काफिले के साथ पहुंचे। जेल से घर तक करीब 25 किलोमीटर तक 4-5 लग्जरी कारों और एक दर्जन से अधिक बाइकों का काफिला निकाला गया।

आरोप है कि यह काफिला उसी वार्ड से गुजरा जहां मृतक सपा नेता ओमप्रकाश सिंह का घर है। उनके घर के सामने जमकर नारेबाजी की गई। समर्थक “लल्लन दादा जिंदाबाद” और “जेल का ताला टूट गया, शेर हमारा छूट गया” जैसे नारे लगाते रहे। इससे उनके परिवार में दहशत फैल गई। 19 अप्रैल को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि जमानत मिलने के बाद शर्तों का पालन अनिवार्य होता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

एसपी के निर्देश पर परसपुर पुलिस ने जांच की और 19 मई की देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे फिर जेल भेज दिया गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *