News

सीएम योगी जेवर एयरपोर्ट को दिया 45 बसों की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लोकभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारंभ किया। इसके साथ ही नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी उद्घाटन भी किया।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ये इलेक्ट्रिक बसें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में संचालित होंगी। बसों के संचालन से यात्रियों को आधुनिक, सुविधाजनक और प्रदूषण मुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध होने की उम्मीद है। साथ ही आगामी जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन लखनऊ स्थित लोकभवन में रखा गया है, जहां से मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान परिवहन विभाग और औद्योगिक विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जबकि गौतमबुद्ध नगर में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

इलेक्ट्रिक बसों के सुचारु संचालन के लिए तैयार किए गए नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी उद्घाटन किया जाएगा। यह डिपो बसों की चार्जिंग, रखरखाव और परिचालन का प्रमुख केंद्र बनेगा। अधिकारियों के अनुसार डिपो के शुरू होने से इलेक्ट्रिक बस सेवाओं के विस्तार को गति मिलेगी। सरकार प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर जोर दे रही है। परिवहन विभाग का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल आधारित वाहनों पर निर्भरता घटेगी और शहरी क्षेत्रों में कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी। गौतमबुद्ध नगर में शुरू होने वाली यह सेवा नोएडा और ग्रेटर नोएडा से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में जिले में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी ताकि यात्रियों को निर्बाध और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिल सके।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *