Latest

चचेरे भाई-बहन की जोड़ी ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा बुधवार को घोषित किये गये 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में क्षेत्र के ग्राम भांकरी निवासी चचेरे भाई-बहन ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है। इनमें आयुष पुत्र गिरधारी गिठाला ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये है। इसी प्रकार उनकी बहन निशा पुत्री कैलाश चंद जाट ने 92.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। दोनों भाई-बहन का लक्ष्य इंजीनियर व चिकित्सक बनने का है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *