Live News

बुलंदशहर में डबल मर्डर: रुपए के लेनदेन के विवाद में दोस्त की गोली मारकर हत्या

Share News
4 / 100

बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या से गुस्साए परिजनों ने आरोपी को भी पीट पीटकर मार डाला। दो हत्याओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत मे लिया है।

मामला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव चिरौरी का है। यहां रहने वाले नेम सिंह और विनोद पड़ोसी हैं। दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। बुधवार रात को नेम सिंह ने अपने घर में विनोद को शराब पार्टी के लिए बुलाया था। दोनों ने घर के बाहर बने कमरे में बैठकर काफी देर तक शराब पी। करीब रात 11 बजे शराब के नशे में नेम सिंह और विनोद के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विनोद ने नेम सिंह पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें नेम सिंह को तीन गोली लगी। नेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर नेम सिंह के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी विनोद को घेर लिया।

खुद को घिरता देख नेम सिंह ने परिजनों पर भी फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में परिजन बाल-बाल बच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर विनोद को पकड़ लिया। इसके बाद उसे लाठी-डंडो से पीटना शुरू कर दिया। उसे इतना मारा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों और परिजनों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *