News

बुलंदशहर में 118 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली

बुलंदशहर पुलिस ने अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत यक्ष ऐप (YAKSH App) का उपयोग करते हुए 118 सक्रिय और आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसना तथा उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखना है। पुलिस ने अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटल पुलिसिंग का प्रभावी उपयोग करते हुए यक्ष ऐप के माध्यम से चिन्हित अपराधियों की निरंतर निगरानी, सत्यापन और विश्लेषणात्मक समीक्षा की।

इस विशेष अभियान के परिणामस्वरूप, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय, आदतन और समाजविरोधी प्रवृत्ति के अपराधियों के आपराधिक इतिहास का गहन परीक्षण किया गया। सत्यापन के बाद कुल 118 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गईं, जिससे उनकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी।

अभियान के दौरान जनपद के शीर्ष तीन थाना क्षेत्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। इनमें थाना खुर्जानगर ने 23, थाना स्याना ने 20 और थाना गुलावठी ने 11 हिस्ट्रीशीट खोलीं।

खोली गई हिस्ट्रीशीट का विवरण अपराध के प्रकार के अनुसार इस प्रकार है: डकैती/लूट के 24 अपराधी, हत्या के 16 अपराधी, चोरी/नकबजनी के 33 अपराधी, धोखाधड़ी के 3 अपराधी, बलवा/गुंडागर्दी के 10 अपराधी, गौकशी के 21 अपराधी, शराब तस्करी का 1 अपराधी और अन्य अपराधों के 10 अपराधी शामिल हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *