News

बुलंदशहर :10 और 11 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश

सावन शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ व आवागमन को देखते हुए, जिलाधिकारी ने 10 और 11 अगस्त को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्य मार्गों और शहर के भीतर कांवड़ियों की भारी आवाजाही के कारण बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की यातायात असुविधा से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त तथा सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड आदि) से संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा। इसमें तकनीकी व गैर-तकनीकी संस्थान, साथ ही उच्च शिक्षण संस्थान जैसे डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *