News

बुलंदशहर में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का खुलासा

बुलंदशहर पुलिस ने अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बीबीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सैदपुर मडौना रोड से एक अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 8 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सलमान, हाशिम, शाहिल, फरदीन (सभी निवासी ग्राम सैदपुर, थाना बीबीनगर, बुलंदशहर) और अनस, अय्यान, फिरोज, इनाम (सभी निवासी डासना, थाना वेब सिटी, गाजियाबाद) शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से मंदिरों से चोरी किए गए पीतल के दो घंटे, दो कटे हुए पीतल के शेर और दो पीतल के मोर बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, एक डीवीआर, एक वाई-फाई पैनल, दो स्टार्टर, दो केबल और तांबे का तार भी मिला है। नकदी के रूप में 10,850 रुपये भी बरामद किए गए हैं।

चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी (DL 5 SAH 9507) और एक ऑरा कार (UP 14 QT 8276) भी जब्त की गई हैं। अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद जिलों के मंदिरों, ट्यूबवेलों, दुकानों और मकानों को निशाना बनाता था। वे घनी आबादी वाले इलाकों में स्कूटी से रेकी करते थे और चोरी के सामान को कार में भरकर कबाड़ी की दुकानों पर बेच देते थे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *