Dailynews

करवा चौथ रविवार को: चंद्रोदय शाम 7:54 बजे, पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:33 से 6:49 बजे तक

Share News
5 / 100

करवा चौथ का व्रत इस साल 20 अक्तूबर, रविवार को रखा जाएगा। उस दिन चंद्रोदय शाम 7:54 बजे होगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:33 से 6:49 बजे तक रहेगा। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जिसे करक चतुर्थी भी कहा जाता है। इस बार करवा चौथ पर गज केसरी योग, वधादित्य योग और शश योग बन रहे हैं, जो सुहागिन महिलाओं के लिए शुभ फलदायी होंगे।

व्रत का महत्व और विधि

करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए व्रत रखती हैं। पूरे दिन निर्जला रहती हैं। शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं। इस व्रत में सुहागिनें विशेष श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी, सिंदूर, मंगलसूत्र, और चूड़ियों का महत्व होता है। नवविवाहित महिलाएं करवा चौथ पर विशेष रूप से 16 श्रृंगार करती हैं। इस बार करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:33 बजे से 6:49 बजे तक रहेगा। लखनऊ में चंद्रोदय का समय शाम 7:54 बजे निर्धारित किया गया है।

5 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *