खुर्जा : जटिया अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान और फल वितरण कार्यक्रम
बुलंदशहर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान “12 साल: विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” के तहत रविवार को खुर्जा के जटिया अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान और फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने स्वच्छता अभियान को समाज में जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के कार्यों में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं।
स्वच्छता अभियान के बाद, अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। इस दौरान उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
सांसद प्रतिनिधि श्री सत्य प्रकाश सिंह जी, पूर्व विधायक श्री विजेंद्र सिंह जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अंजना सिंगल, श्री भगवान दास सिंगला जी, श्री नवनीत बंसल जी, श्री सतीश वाल्मीकि जी, खुर्जा नगर मीडिया प्रभारी श्री प्रांशु बंसल जी, धीरज वाल्मीकि जी, राकेश वाल्मीकि जी, राम दिवाकर जी, श्याम दिवाकर जी, राजीव सैनी जी, त्रिवेंद्र राजौरोजी, सुनील गौतम जी, सर्वेंद्र पंडित जी, रसिक गुप्ता, चंदू सैनी जी, गजेंद्र, पवन गुप्ता जी, लज्जा जी, ब्रजमोहन जी, प्रिंस पाठक जी, प्रदीप जी, सचिन शर्मा मेंबर, नागेंद्र जी मेंबर साहब, नीतू मेंबर, आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता रहे

