खुर्जा : संक्रांति पर्व मधुमंजरी संस्था ने कराई पतंग बनाओ प्रतियोगिता
खुर्जा , मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में मधुमंजरी साहित्य सेवा संस्था खुर्जा द्वारा पूजा अग्रवाल जी के वोकेशनल सेंटर पर एक पतंग बनाओ प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लड़कियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन अध्यक्ष प्राची अग्रवाल द्वारा किया गया।
तकनीकी के बढ़ते हुए प्रयोग और उनका सामान्य जीवन पर बढ़ता हुआ प्रभाव पर भी एक परिचर्चा आयोजित की गई। निशा अग्रवाल जी ने तकनीकी से प्राप्त होने वाले लाभों के विषय में बताया। बालिकाओं और महिलाओं के मध्य प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। जिसमें भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
चंचल मित्तल और लुमानी जिंदल , नीलम शर्मा निर्णायक की भूमिका में रहे। संस्था की तरफ से सेंट्रल संचालिका पूजा अग्रवाल का सम्मान किया गया। सभी बालिकाओं को मौजे और जरूरत के सामान वितरित किए गये।