गढ़ाकोटा : सिद्धचक्र महामंडल विधान से हो रही अपूर्व धर्म प्रभावना
गढ़ाकोटा स्थित चौधरी जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर वाणी भूषण पंडित श्री उदयचंद जी शास्त्री (सागर) के निर्देशन में भव्य सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया जा रहा है। विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान की आराधना, पूजन एवं भक्ति कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
विधान में सौधर्म इंद्र–सची इंद्राणी के रूप में श्री प्रियंक जी एवं आरती जी, कुबेर इंद्र के रूप में श्री दीपक जैन एवं अभिलाषा जैन, श्रीपाल–मैना सुंदरी के रूप में श्री प्रशांत जैन एवं ज्योति जैन, महायज्ञ नायक के रूप में श्री दीपक जी एवं सविता जैन, यज्ञ नायक के रूप में सेठ सुशील कुमार एवं मंजू सेठ, ईशान इंद्र के रूप में श्री शरद जी एवं सरोज जैन, सनतकुमार इंद्र के रूप में आदित्य एवं काजल जैन, माहेंद्र इंद्र के रूप में श्री ऋषभ एवं सुमन जैन, ब्रह्म इंद्र के रूप में श्री प्रवीण जी एवं ममता जैन तथा चक्रवर्ती के रूप में श्री प्रिंस जैन एवं साक्षी जैन पूजन-अर्चन कर रहे हैं।
श्री रोहित गुरहा एवं श्री मोहित सिंघई अपनी मधुर स्वर लहरियों से संपूर्ण विधान को भक्तिमय बना रहे हैं। महासभा महिला इकाई की अध्यक्ष मंजू जैन सेठ एवं जैन मिलन शाखा की अध्यक्ष अंजलि जैन ने बताया कि गढ़ाकोटा के सभी जैन मंदिरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष विमल जैन, सुशील सेठ, श्री प्रियंक जैन, श्री दीपक जी सहित समाज के सभी सम्मानित जनों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है। महिला जैन मिलन शाखा गढ़ाकोटा एवं महासभा महिला इकाई गढ़ाकोटा ने सभी श्रद्धालुओं से इस महान धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होकर धर्म प्रभावना का लाभ लेने की अपील की है।

