Hindi News LIVE

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्‍तीफा, CJP ने रखी थी शर्त

Dharmendra Pradhan Resign: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी ज्‍यादा समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्र और युवा लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग कर रहे थे. शुक्रवार को केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात में भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग रखी थी. सीजेपी के प्रतिनिधियों का स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहना था कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान बतौर शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्‍तीफा नहीं देंगे, जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी रहेगा. शनिवार को प्रधान ने इस्‍तीफा देते हुए कहा कि उन्‍हें प्रजातंत्र पर पूरा भरोसा है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं और समर्थकों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए जश्न मनाया. पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन की सफलता है और लगातार संघर्ष के कारण सरकार को झुकना पड़ा. अभिजीत दिपके ने कहा, ‘हमने कर दिखाया. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन हमने साबित कर दिया कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए.’ उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि उन छात्रों और परिवारों को न्याय दिलाना है जो कथित अनियमितताओं से प्रभावित हुए हैं.

इसके अलावा दिपके ने 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने दिल्ली पुलिस के डीसीपी संदीप लांबा, एसीपी अजय शर्मा और सचिन शर्मा का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के लिए इन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. दिपके ने कहा कि यदि आंदोलन के दबाव में एक केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा हो सकता है, तो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी संभव है. उन्होंने समर्थकों से कहा कि अभी एक इस्तीफा हुआ है… अगर एक मंत्री का इस्तीफा ले सकते हो तो तुम लोग क्या हो? उन्होंने आंदोलन को जारी रखने और बाकी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया. जंतर-मंतर पर मौजूद समर्थकों ने इस दौरान नारेबाजी की और इसे आंदोलन की पहली बड़ी सफलता बताया. वहीं, CJP नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी अन्य मांगें पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *