News

बुलंदशहर में महिला का न्यूड शव मिला, रेप की आशंका

बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में एक महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। खालौर स्टेडियम के पास सड़क किनारे मिले शव को देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

यह घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 30 वर्षीय महिला का शव एक कार से फेंककर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने कार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने शव को कपड़े से ढककर पुलिस को सूचना दी। महिला के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। उसके चेहरे पर तेजाब जैसा कोई पदार्थ डाला गया था, जिससे चेहरा पूरी तरह काला पड़ गया था। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म और हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *