News

श्री गोवर्धन मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में हनुमान चालीसा का पाठ

खुर्जा। श्री गोवर्धन मंदिर समिति द्वारा पावन पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक सामूहिक हनुमान चालीसा के 11 पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति भाव से सहभागिता कर रहे हैं।

कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बना रहे हैं। उपस्थित प्रमुख लोगों में अध्यक्ष श्री सोनू वर्मा जी, सचिव श्री शेखर वर्मा जी, कोषाध्यक्ष श्री राजीव वार्ष्णेय जी , जनरल मैनेजर श्री कृष्ण गोपाल सराफ, सह कोषाध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार वर्मा जी, मैनेजर श्री विशेष गर्ग जी, श्री विकास वर्मा जी, श्री विशाल पोद्दार जी,कस्टोडियन श्री हरीश वर्मा जी, श्री चिराग वर्मा जी, श्री प्रभात सोनी जी, श्री आशीष गुप्ता जी, श्री राजीव बंसल जी, श्री प्रेम प्रकाश अरोड़ा जी, मुख्य पुजारी श्री सोनू शर्मा जी, श्री वंश शर्मा जी, श्री प्रकाश वर्मा जी, श्री प्रमोद कुमार जी, श्री ज्ञान प्रकाश वर्मा जी, श्री चंद्र प्रकाश वर्मा जी, श्री बृजमोहन वर्मा जी , श्री अनिल वर्मा जी,एवं डीसी गुप्ता जी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम एवं भजन-कीर्तन आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *