News

सेनेटरी पैड बेचने वाली ने रेकी के बाद चोरी के इरादे से घर में घुसी,  की थी महिला की हत्या

बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित सैदा फरीदपुर गांव में विमला देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में ममता उर्फ अनीता नामक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विमला देवी की हत्या रंजिश में नहीं बल्कि लालच और चोरी के इरादे से की गई थी।

आरोपी ममता उर्फ अनीता गांव-गांव जाकर सेनेटरी पैड बेचने का काम करती थी। इसी बहाने वह लोगों के घरों की जानकारी जुटाती थी। घटना वाले दिन भी ममता सैदा फरीदपुर गांव पहुंची थी। उसने पहले रेकी की और विमला देवी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी ने विमला देवी के शव से कुंडल और पाजेब खींच लिए और मौके से फरार हो गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ निवासी आरोपी ममता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पाजेब और 6500 रुपये नकद बरामद किए हैं, जो हत्या के बाद लूटे गए थे।

यह घटना 11 अप्रैल को थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के सैदा फरीदपुर गांव में हुई थी। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि क्या वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रही है या उसके पीछे कोई और गिरोह सक्रिय है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *