Politics

यूपी भाजपा ने सभी 11 MLC प्रत्याशियों का ऐलान किया

यूपी में 11 सीटों पर होने वाले विधान परिषद यानी MLC चुनाव के लिए भाजपा ने बचे 6 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इनमें 3 स्नातक और 3 शिक्षक उम्मीदवार हैं। कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी को आगरा स्नातक सीट से प्रत्याशी बनाया है।

फैजाबाद-गोरखपुर शिक्षक सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी पर दांव लगाया है। ध्रुव अभी भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। ‌वह इसी सीट से शिक्षक दल से MLC हैं। काशी शिक्षक सीट से प्रमोद मिश्रा और स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह को उतारा है।

मेरठ स्नातक सीट से दिनेश गोयल को टिकट दिया है। भाजपा MLC शिक्षक और स्नातक की 5 सीटों पर पहले ही प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। ये सभी मौजूद MLC हैं। इस हिसाब से अब भाजपा ने सभी 11 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं।

11 में सबसे ज्यादा 5 प्रत्याशी ब्राह्मण समाज से हैं। इसके अलावा 2 ठाकुर, 1 कुर्मी, 1 सिख, 1 तेली और 1 वैश्य को टिकट दिया है। MLC की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे 27 अक्टूबर को आएंगे। इन 11 सीटों में 8 भाजपा और 3 सपा के पास हैं। लोकसभा चुनाव साथ लड़ने वाली कांग्रेस-सपा एमएलसी चुनाव अलग-अलग लड़ रही हैं। सपा ने भी सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस भी 5 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। विधान परिषद चुनावों में भाजपा ने सबसे ज्यादा ब्राह्मणों पर दांव लगाया है। MLC उमेश द्विवेदी, MLC ध्रुव कुमार त्रिपाठी, हरिकिशोर तिवारी, डॉ. प्रमोद मिश्रा और MLC श्रीचंद शर्मा ब्राह्मण समाज से आते हैं।

केदारनाथ सिंह और MLC मानवेंद्र सिंह ठाकुर समाज से हैं। अशोक कुमार राठौर तेली, MLC दिनेश गोयल वैश्य और MLC हरि सिंह ढिल्लों सिख समुदाय से हैं। MLC अवनीश सिंह पटेल कुर्मी समाज से हैं। 9 सीटों पर भाजपा और सपा में सीधा मुकाबला है। आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। यहां निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और सपा को चुनौती देंगे। आगरा सीट मौजूदा MLC आकाश अग्रवाल फिर चुनाव मैदान में हैं। वह भाजपा के हरिकिशोर तिवारी और सपा के प्रकाश चंद्र गुप्ता को चुनौती देंगे।

गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर निर्दलीय अजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी और सपा के कमलेश यादव से होगा। अजय सिंह 2020 में भी चुनाव लड़े थे और बेहद कम अंतर से हार गए थे। उस चुनाव में सपा तीसरे स्थान पर रही थी।

आगरा शिक्षक सीट पर हरि किशोर तिवारी नए चेहरे हैं। वाराणसी से केदारनाथ सिंह को फिर मौका मिला है। 2020 में वह चुनाव हार गए थे। 2020 में इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से भाजपा ने यज्ञदत्त मिश्रा को टिकट दिया था, लेकिन इस बार प्रत्याशी बदलकर अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी बनाया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *