Dailynews

उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा तोड़ने पर हंगामा, पथराव-लाठीचार्ज

उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पर पथराव किया गया। जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी गई। भीड़ को हटाने के दौरान महिला थाना प्रभारी घायल हो गईं।

विवाद के बाद फोर्स तैनात कर दी गई, लेकिन दोपहर होते-होते फिर पथराव होने लगा। पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज कर आंसू गैस छोड़ी। हंगामे के बीच कार्रवाई जारी रही। हालांकि, नमाज के समय इसे रोक दिया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया।

पुलिस ने 10 लोगों पर FIR की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। अभी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है जबकि बाहर से आए 5 लोग अरेस्ट किए गए हैं। सिंहस्थ प्रोजेक्ट के तहत उज्जैन में कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक डेढ़ किलोमीटर एरिया की सड़क 15 मीटर चौड़ी की जाएगी। इसके लिए 323 मकान तोड़े जाएंगे। इनमें 15 धर्मस्थल हैं। अब तक 12 धर्मस्थल हटाए जा चुके हैं।

शाही मस्जिद का भी करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा जाना है। इस मामले में आज ही हाईकोर्ट में सुनवाई भी होनी है।

दस्तावेजों में इस मस्जिद के 100 साल से ज्यादा पुरानी होने की पुष्टि होती है। हालांकि, इमाम का दावा है कि यह 600 साल से ज्यादा पुरानी है।

नमाज के दौरान उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाए जाने की कार्रवाई रोक दी गई। इस दौरान एडीजी

राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा समेत कलेक्टर रोशन सिंह ने फुटपाथ पर बैठकर ही भोजन किया। उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण अभियान में लोगों, धार्मिक संगठनों और समुदायों का सहयोग मिलना अब तक की सबसे सकारात्मक बात है। क्षत्रिय चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा भी इस पहल के तहत हटाया जा रहा है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *