News

बुलंदशहर में कांग्रेस नेताओं ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

बुलंदशहर में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा को लेकर कई आरोप लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। यूपी में कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है।

रविवार दोपहर 3 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में समाजसेवी और उद्योगपति लखमीचंद पाराशर कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से कथित ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठा रहे हैं और इस संबंध में दावे एवं प्रमाण सार्वजनिक कर चुके हैं। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग इन सवालों का संतोषजनक जवाब देने के बजाय भाजपा के पक्ष में खड़ा दिखाई दे रहा है।

लखमीचंद पाराशर ने कहा कि वह राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस की विचारधारा, संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए काम करेंगे।

पाराशर ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2027 के चुनाव को लेकर सक्रिय है और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *