Latest

ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन मंगाए वेज पुलाव में निकले कीड़े

ग्रेटर नोएडा में एक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन ऑर्डर किए गए वेज पुलाव में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। यह घटना रामपुर मार्केट स्थित एक निजी रेस्टोरेंट की है। युवक ने एक ऑनलाइन ऐप के जरिए इस रेस्टोरेंट से वेज पुलाव ऑर्डर किया था। युवक का कहना है कि वेज पुलाव में कीड़े निकले थे। युवक ने कीड़े दिखाते हुए वीडियो भी बनाया है।

मामला ग्रेटर नोएडा के रामपुर मार्केट स्थित कान्हा रेस्टोरेंट से जुड़ा है। पाली गांव निवासी राहुल ने एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के जरिए रेस्टोरेंट से वेज पुलाव समेत अन्य खाद्य सामग्री ऑर्डर की थी। इसके लिए उन्होंने डिलीवरी बॉय को करीब 400 रुपए का भुगतान किया था। राहुल के मुताबिक, जब उन्होंने घर पर परिवार के सामने खाना परोसा, तो वेज पुलाव में कीड़े दिखाई दिए। यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। इसके बाद राहुल ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। रेस्टोरेंट के पास लाइसेंस और फूड सेफ्टी वैध रजिस्ट्रेशन है। ये रेस्टोरेंट 20 साल से ज्यादा पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद रेस्टोरेंट संचालक ने राहुल से संपर्क कर माफी मांगी। राहुल ने बताया कि जिस रेस्टोरेंट से खाना मंगाया गया था, उसका संचालक उनका रिश्तेदार है। इसी वजह से वह मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं करना चाहते।

राहुल ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक द्वारा माफी मांगने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो भी हटा दिया है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने खाने की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठाए हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *