वर्क फ्रॉम होम पर योगी सरकार दे सकती है गुड न्यूज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जॉब करने वाले लोगों को जल्द ही वर्क फ्रॉम होम पर योगी सरकार खुशखबरी दे सकती है. लेबर डिपार्टमेंट में हाई-लेवल मीटिंग चल रही है, मीटिंग में वर्क फ्रॉम होम किए जाने को लेकर चर्चा तेजी से हो रही है और जल्द ही फैसला भी आ सकता है.
दरअसल, लेबर डिपार्टमेंट की बैठक में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम पर चर्चा हुई. दो दिन के वर्क फ्रॉम होम पर उच्च स्तर पर चर्चा के बाद हो सकता है कि बड़ा फैसला आए और वर्क फ्रॉम होम को लागू कर दिया जाए. लेबर डिपार्टमेंट की बैठक में इस संबंध में राय दी गई है. प्रमुख सचिव श्रम एवम सेवायोजन डॉ एमके शन्मुगा सुंदरम ने बैठक में चर्चा की है. जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत वहां सप्ताह में कम से कम 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने पर चर्चा हो रही है.
इसके अलावा इस बैठक में कार्यालय समय को अलग-अलग शिफ्ट में विभाजित करने पर चर्चा हो रही है. बैठक में खास जोर दिया जा रहा है कि श्रमिकों-कर्मचारियों को मेट्रो, बस, कार पूलिंग जैसे लोगों को बस, ट्रेन और दूसरे सार्वजनिक वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाए. औद्योगिक कंपनियों, स्टार्टअप और संस्थानों के साथ बैठक कर कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए. बैठक में ऊर्जा और संसाधनों की बचत, बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए मजदूरों को कम तेल वाला भोजन अपनाने जैसी सलाह भी दी गई.

