कुंभ समेत 5 राशियों की संपत्ति और सम्मान में होगी वृद्धि
मई के इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों को परेशानी हो सकती है. इस सप्ताह से अधिकमास की शुरुआत हो रही है. साथ ही बुध रोहिणी नक्षत्र में तो शुक्र आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. वहीं कुछ समय के लिए मिथुन राशि में इस सप्ताह गुरु, मिथुन और चंद्रमा की युति बनेगी तो मेष राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति बनेगी. ग्रहों के गोचर से रूचक राजयोग, बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग समेत इस सप्ताह गुरु पुष्य योग भी बनल रहा है. ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और शुभ योग के प्रभाव से इस सप्ताह मिथुन, सिंह, कुंभ समेत 5 राशियों को भाग्य का हर कदम पर साथ मिलेगा, वहीं कर्क, धनु, मकर समेत कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं मई के इस सप्ताह 18 से 24 मई मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मई 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
मई के इस सप्ताह की शुरुआत में मेष राशि वालों का भाग्य कुछ कमजोर पड़ सकता है. इस समय आपकी राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति बन रही है. आपके जरूरी कार्यों में रुकावट देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह सेमन अशांत रह सकता है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. ज्यादा भागदौड़ की वजह से आंखों तथा सिरदर्द की शिकायत रह सकती है. पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा. नौकरीपेशा वर्ग पर कार्य का अधिक भार बढ़ सकता है और मैनेजर के साथ बहसबाजी की आशंका भी बन रही है. सप्ताह के अंत में स्थिति सामान्य होने लगेगी.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मई 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
मई का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए मानसिक तनाव बढ़ाने वाला रह सकता है. वैवाहिक जीवन मै परेशानिया उत्पन्न हो सकती है और जरूरी कार्य अटक सकते हैं. नकारात्मक विचारों से दूर रहें और सकरात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को करें. भाइयों से मतभेद की आशंका बन रही है. इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. सिरदर्द की समस्या बनी रह सकती है. सप्ताह के अंत में परेशानियों का हल प्राप्त हो सकता है.
मई का यह सप्ताह विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. इस समय आपकी राशि में शुक्र और गुरु ग्रह विराजमान हैं. साथ ही आपकी राशि के स्वामी सूर्य के साथ युति बना रहे हैं. मिथुन राशि वाले इस सप्ताह अपनी बुद्धि के बल से कई कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे. पैतृक संपत्ति को लेकर कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. वैवाहिक जीवन में कुछ खटास पैदा हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव रह सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, चोट चपेट लगने का अंदेशा बना हुआ है. लोगों से बातचीत के समय वाणी का ध्यान रखें.
मई के इस सप्ताह कर्क राशि वालों का मन में कोई अनजाना भय बना रह सकता है. नकारात्मक विचार परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए मन को शांत रखें. दिया गया धन अटक सकता है इसलिए लेन-देन से दूर रहें. हालांकि नौकरी में स्थिति अच्छी बनी रहेगी और सीनियर लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. पति-पत्नी के रिश्तों में अड़च उत्पन्न हो सकती है और लव रिलेशन में भी दरार आ सकती है. आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ सकते है. आंख बंद करके विश्वास करने से बचें, हितकर रहेगा.
मई के इस सप्ताह कर्क राशि वालों का मन में कोई अनजाना भय बना रह सकता है. नकारात्मक विचार परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए मन को शांत रखें. दिया गया धन अटक सकता है इसलिए लेन-देन से दूर रहें. हालांकि नौकरी में स्थिति अच्छी बनी रहेगी और सीनियर लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. पति-पत्नी के रिश्तों में अड़च उत्पन्न हो सकती है और लव रिलेशन में भी दरार आ सकती है. आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ सकते है. आंख बंद करके विश्वास करने से बचें, हितकर रहेगा.
मई के इस सप्ताह कन्या राशि वालों को यात्राओं की अधिकता हो सकती है, इसलिए गर्मी में अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें. अपने कुटुंबजनों के यहां मांगलिक कार्य के लिए जा सकते है. होने वाले लाभों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है. विद्यार्थी वर्ग के लोगों के कार्य रुकावट के साथ पूर्ण होंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह ठीक रहेगा, आलस्य बना रह सकता है. किसी भी प्रकार के निवेश से बचें. सरकारी कार्यों में चल रहे क्रियाकलापों में सफलता प्राप्त हो सकती है.
मई के इस सप्ताह तुला राशि वाले ऊर्जावान बने रहेंगे और अधिकमास शुरू होने की वजह से किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में कुछ उलझन रह सकती है, लेकिन अपने सामर्थ्य के अनुसार आप सभी पर सफलता प्राप्त कर सकते है. बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और धन संबंधी चिंताएं दूर हो सकती हैं. भाइयों तथा माता को लेकर कुछ चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है. किए गए निवेश से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है और इच्छापूर्ति के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा व्यतीत हो सकता है.
मई के इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों का अधिकमास की वजह से धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और धार्मिक कार्यों पर खर्चा भी हो सकता है. आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह फिलहाल मेष राशि में विराजमान हैं. मंगल ग्रह की शुभ स्थिति की वजह से व्यापार तथा नौकरी को लेकर स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और अचानक लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं. माता-पिता का स्नेह तथा सहयोग प्राप्त होगा और सेहत में सुधार भी देखने को मिलेगा. गले से संबंधित कोई विकार उत्पन्न हो सकता है, डॉक्टर को अवश्य दिखाएं.
मई के इस सप्ताह शुरुआत में धनु राशि वालों को कुछ शारीरिक कष्ट रह सकते हैं. फिलहाल आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. ऐसे में आपको इस सप्ताह दांतों तथा पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है. व्यापार करने वाले इस सप्ताह उधार में माल देने से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है. आपकी खराब वाणी के चलते दिक्कतें बढ़ सकती हैं और मामला कानूनी भी हो सकता है. इसलिए ध्यान रखें और बिना सोचे समझे कुछ ना बोले. नौकरी करने वालों को साथ काम करने वालों की वजह से काफी परेशानी हो सकती है.
मई के इस सप्ताह मकर राशि वाले व्यर्थ के खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं. अगर किसी प्रकार के मुकदमे चल रहे हैं तो परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. व्यर्थ की यात्राएं संभव है इसलिए गर्मी के मौसम में शारीरिक परेशानिया बढ़ सकती हैं. ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसकी वजह से जीवनसाथी से मतभेद हो सकते है. युवाओं को पिताजी की सलाह से फायदा होगा और पढ़ाई कर रहे छात्रों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा. अगर आपका धन कहीं अटक गया है तो वापस मिल सकता है.
कुंभ राशि वालों की मई के इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और जरूरी निर्णय आसानी से ले पाएंगे. इस समय फिलहाल आपकी राशि में छाया ग्रह राहु विराजमान हैं. भाग्य के चलते आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो जाएंगे. अधिकमास की वजह से धार्मिक यात्राओं के योग रहेंगे . व्यापारिक यात्राओं में सफलता तथा लाभ मिल सकता है. नकारात्मक विचारों के कारण परेशानी हो सकती है. इसलिए किसी के बारे में गलत ना बोलें और अतः इनसे दूर रहें. संतान के कारण परेशानी प्राप्त हो सकती है और भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है.
मीन राशि वालों की मई के इस सप्ताह धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी. नौकरी में अधिक कार्य मिल सकता है, जिसके चलते मानसिक उलझने बढ़ सकती है. पिता से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं. संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है. लव लाइफ वालों में किसी गलतफहमी की वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है. विद्यार्थी वर्ग मनोकुल सफलता ना मिलने से दुखी रह सकते हैं. गलत सोच-विचार स्वास्थ्य को तकलीफ दे सकते हैं, इसलिए दूर रहें. सप्ताह के अंत में राहत प्राप्त हो सप्त हो सकती है.

