News

 खुर्जा : नाले में गिरा राहगीर

खुर्जा में मिनी बाईपास सड़क पर लापरवाही का मामला सामने आया है। बस स्टैंड से किला मार्ग होते हुए जंक्शन रोड तक बनी सड़क को जेसीबी से तोड़ दिया गया था। सड़क तोड़ने के बाद नाले के किनारे सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। न सुरक्षा दीवार बनाई गई और न ही सड़क के गड्ढों को भरा गया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक राहगीर नाले में गिरकर चोटिल हो गया।

हादसे के बाद लोगों के नाले में गिरने का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहगीर नाले में गिरते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत और नाले के किनारे सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

सड़क तोड़ी, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नहीं किए

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मिनी बाईपास की सड़क को जेसीबी से तोड़ने के बाद काम को अधूरा छोड़ दिया गया। नाले के किनारे खुला हिस्सा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। रात के समय यहां हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *