News

पेन जैसी फोटो जारी कर कहा, बम हो सकता है, बुलंदहशर पुलिस बोली-ऐसी कोई एडवाइजरी नहीं

बुलंदशहर की खुर्जा पुलिस ने आम जनता के लिए एक एडवाइजरी जारी की। इसमें नागरिकों से पैन जैसी दिखने वाली किसी भी संदिग्ध वस्तु से दूर रहने की अपील की गई थी, क्योंकि यह विस्फोटक हो सकता है। हालांकि अब बुलंदशहर पुलिस ने इसका खंडन किया है। बुलंदशहर एसएसपी दिनेश सिंह ने बताया कि बुलंदशहर पुलिस की तरफ से ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है।

खुर्जा कोतवाली पुलिस के वॉट्सएप नंबर से पेन जैसी दिखने वाली वस्तुओं का एक फोटो जारी किया गया था। इस पर बात करते हुए खुर्जा कोतवाली के इंस्पेक्टर रामफल सिंह ने 13 जून को बताया था कि कोई भी व्यक्ति ऐसी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाए और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे। उन्होंने जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल करने की सलाह दी थी। हालांकि अब उनका कहना है कि मेरी तरफ से ऐसी कोई बात नहीं बताई गई थी। बुलंदशहर पुलिस ने भी इसका खंडन जारी किया करके कहा है इस तरह की बुलंदशहर डीएम और एसएसपी की तरफ से कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *