Bihar Protest LIVE: पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, छात्रों पर दागे आंसू गैस के गोले
Bihar Bandh Live: बिहार बंद के दौरान सुबह शांतिपूर्ण माहौल था. कई शहरों में शांति बरकरार रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन दोपहर होते-होते प्रदर्शन उग्र होता चला गया. राजधानी पटना समेत सीवान, लखीसराय, औरंगाबाद, दरभंगा और अन्य जिलों में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव देखने को मिला. कई जगह पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया. सीवान में हालात बेकाबू होने पर हवाई फायरिंग का दावा किया गया. हालांकि पुलिस फायरिंग से हवाई इनकार किया. आंसू गैस के गोले दागने की बात कही गई
बिहार बंद लाइवः केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है. जो आज (25 जुलाई) लगभग 36वें दिन में है. जबकि देशभर में कई शहरों में समर्थन प्रदर्शन हो रहे हैं जिनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के युवा और छात्र शामिल हैं. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया. धर्मेंद्र प्रधान ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी. उन्होंने एक्स हेंडल पर लिखा- “10 दिन से मेरा मन दुखी था. मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा. प्रजातंत्र की शक्ति पर अटूट विश्वास. व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं. देश विरोधी ताकतें फायदा नहीं उठा पाएं.”
बिहार बंद लाइवः आरा में नीट पेपर लीकर पर प्रदर्शन जारी है बिहार बंद के दौरान आरा में जमकर बवाल हुआ. रेलवे स्टेशन में घुसने को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया. प्रदर्शनकारियों ने आरा के रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर दीपक कुमार के साथ धक्का मुक्की करते हुए गिरा दिया. वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए.
बिहार बंद लाइवः सीतामढ़ी में छात्र आंदोलन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए. प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. पथराव की घटना में एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और उपद्रवियों को खदेड़ा. घटना के बाद समाहरणालय और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. प्रशासन का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
बिहार बंद लाइवः दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखीसराय के अधिवक्ताओं ने एडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन की मांगों का समर्थन करते हुए तीन प्रमुख मांगें रखी गईं. अधिवक्ताओं ने पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या बर्खास्तगी की मांग की. साथ ही पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की गई. ज्ञापन में जंतर-मंतर पर आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस के साथ सिविल ड्रेस में लाठीचार्ज करने वाले लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई. अधिवक्ताओं ने डीएम से अनुरोध किया कि उक्त मांगों को राष्ट्रपति तक अविलंब प्रेषित किया जाए.

