लखनऊ में धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर लखनऊ के इको गार्डन में जश्न मनाया जा रहा है। यहां ये हजारों युवा प्रदर्शन करने के लिए नगीना सांसद चंद्रशेखर की अगुआई में इकट्ठा हुए थे। CJP की तरह धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पोस्टरों में तरह-तरह की नारेबाजी लिखकर पहुंचे थे। जैसे ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर मिली, सब जश्न मनाने लगे।
कई युवाओं ने इको गार्डन में मेलोडी टॉफी बांटी। प्रदर्शन में जो पोस्टर-बैनर शिक्षा मंत्री के खिलाफ लेकर पहुंचे थे, उन्हें फाड़ डाले। एक प्रदर्शनकारी युवती ने कहा- इतना होली-दिवाली पर खुश नहीं होती हूं, जितना आज इस इस्तीफे से हुई हूं। घर जाकर दावत होगी। इससे पहले ये लोग दोपहर 1 बजे से प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा होने लगे थे।
नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा- CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हमको रातभर पीटा था। हमारे नाखून खींच लिए थे। दांत तोड़ दिया था। रीढ़ में गैप आ गया था। हम पुलिस की बर्बरता को जानते हैं। इसीलिए इस बार छात्रों के लिए धरने पर बैठे थे। हमें उनकी चिंता थी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा- सभी छात्रों को बहुत-बहुत बधाई। आप सबकी मेहनत और बुलंद आवाज की वजह से आज एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेन्द्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया।

