धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न, दीपके ने कहा- सुबह हो गई मामू
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न शुरू हो गया। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रगान गाया। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
उधर, सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच कुछ देर में बातचीत शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और सौरभ दास, अभिषेक रांका कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच गए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है, लेकिन हमारी दो और मांगे हैं।’
उन्होंने कहा, सुबह हो गई मामू, जनता जाग गई। हम ऐसे नहीं जाएंगे कॉकरोच एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है। जिन बच्चों ने सुसाइड किया उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा मिले। पुलिस वालों पर एक्शन होना चाहिए। अभिजीत ने कहा, ‘हमनें तो एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया तो तुम लोग क्या चीज हो। छात्रों पर केस वापस होने चाहिए। भईया ये लोकतंत्र है। मुझे एक महीने से लोग कहते थे क्या कर रहे हो कब तक बेठोगे। ये इस्तीफा नहीं देंगे। ये मनमानी सरकार है। मगर हमने कर दिखाया।’
कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है- “अगर आप हमारी तीन मांगें लिखित रूप में मान लेते हैं, तो हम घर चले जाएंगे। हमने देश भर में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने की अनुमति मांगी है। सभी को शाम 6:00 बजे देश भर में कैंडल मार्च निकालना चाहिए।”

