MS पब्लिक स्कूल की स्कूल वैन में लगी आग
बुलंदशहर में अरनिया ब्लॉक के मनी गांव जरारा रोड पर दोपहर करीब 12 बजे एक स्कूल मैजिक वैन में अचानक आग लग गई। वैन में एम एस पब्लिक स्कूल, सूरजपुर खुर्द के बच्चे सवार थे। ड्राइवर सुभाष राघव की सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। आग लगने की भनक लगते ही ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक दी और तेजी से बच्चों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में पूरी मैजिक वैन जलकर राख हो गई।
इस घटना के कारण जरारा रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलने पर अरनिया पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। थाना इंचार्ज शशांक द्विवेदी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

