यूपी में आसमान से बरसने वाली है आफत, मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला इस कदर जारी है कि अब लोगों की जान पर बन पड़ी है. बीते रविवार को अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश होने के कारण घर ढह गए, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. वहीं आज के मौसम को लेकर आईएमडी ने बारिश के साथ-साथ गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत में तेज और मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं रामपुर, बदायूं, संभल, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिर सकती है.
प्रतापगढ़, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर और रायबरेली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है. वहीं अमेठी, कानपुर नगर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर में भी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, उन्नाव, लखनऊ और बाराबंकी में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. कन्नौज, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, बिजनौर समेत कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. IMD लखनऊ का जिला स्तरीय नाउकास्ट जारी किया है. मौसम विभाग की यह चेतावनी सुबह 8:20 बजे तक प्रभावी है.

