Latest

कौशांबी विस्फोट- पटाखा फैक्ट्री मालिक के बेटे का एनकाउंटर

कौशांबी की अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक के बेटे आदिल (18) को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 2 बजे आदिल की घेराबंदी की। उसे रोकने की कोशिश की।

आदिल बाइक मोड़कर भागने लगा। इसी दौरान बाइक फिसल गई। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दो राउंड फायर किए। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में अब तक 9 बच्चों समेत 14 की मौत हो चुकी है। मंगलवार तड़के पुलिस ने आदिल के पिता और फैक्ट्री मालिक नौशाद (50) को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया था। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। इसके अलावा, मंगलवार रात बुलडोजर चलाकर आदिल का घर भी ढहा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आदिल ने अपनी गलती स्वीकार की। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पैसे कमाने के लिए अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बनाता था। इसके लिए महमूदपुर मनौरी पावर हाउस के पास बने एक गोदाम का इस्तेमाल किया जाता था। 31 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे इसी गोदाम में रखे पटाखों और बारूद में अचानक विस्फोट हो गया था।

पुलिस ने बताया कि आदिल के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए गए हैं। उसकी बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। फैक्ट्री प्रयागराज में मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी। सोमवार दोपहर 11.30 बजे फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था। इसमें आसपास के 3 मकान जमींदोज हो गए। 5 मकान टूट गए। हादसे वाले दिन ही प्रशासन ने एक्शन लेते हुए रात साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए नौशाद के पटाखा गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया था।

मामले में लापरवाही बरतने पर एक इंस्पेक्टर, 6 दरोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, एक महिला ने बताया था- बिजली का खंभा गिरने के बाद तेज धमाका हुआ।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *