ज्ञानेश कुमार पर पटना से पंजाब तक बवाल, कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Congress Protest Against Gyanesh Kumar SIR: SIR की प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष और CJP का हमला तेज हो गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो चुनाव आयुक्तों ने उनकी राय से असहमति जताते हुए 10 महीने में 14 बार आपत्ति दर्ज कराई. रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस देशभर में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर रही है. नई दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के मुखौटे पहनकर और हाथों में जंजीरें बांधकर प्रदर्शन किया. वहीं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को हिरासत में लिया गया. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी के हमले को ‘बासी और कमजोर कहानी’ बताया और कहा कि कांग्रेस के दावों के समर्थन में तथ्य और सबूत हैं. RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि यह विवाद अब संसद और राजनीतिक दलों तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़कों तक पहुंच गया है.
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतर गई है. राजद ने सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया. वहीं CJP के संयोजक अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार को इस्तीफे का अल्टिमेटम देते हुए ऐलान किया कि अगर वह पद से नहीं हटते हैं तो 2 अक्टूबर से पूरे देश में CJP प्रदर्शन करेगी. इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राजीव गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री ने जेन-जी को वोट का अधिकार दिया तो दूसरे ने उसे छीनने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि 1988 में संविधान के 61वें संशोधन के जरिए मतदान की न्यूनतम उम्र 21 से घटाकर 18 साल की गई थी
Protest Against EC News Live: राज ठाकरे ने SIR रद्द करने की मांग की, बोले- आगे के चुनाव बैलेट पेपर से हों
ECI Gyanesh Kumar Live: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार (24 सितंबर 2026) को चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की. उन्होंने प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयुक्तों के बीच सामने आए मतभेदों का हवाला दिया. ‘X’ पर पोस्ट में ठाकरे ने कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग करनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि आगे होने वाले चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जगह बैलेट पेपर से कराने की मांग को लेकर पार्टियों को ‘बड़े स्तर पर आंदोलन’ शुरू करना चाहिए.
ECI Gyanesh Kumar Live: ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
Protest Against EC News Live: इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के चेहरे वाले मुखौटे पहनकर और हाथों में जंजीरें बांधकर चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ता रायसीना रोड स्थित संगठन के कार्यालय से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च करते हुए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नारे लगाए और पोस्टर-बैनर दिखाए. प्रदर्शन को देखते हुए रास्ते में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी. इलाके में बैरिकेडिंग के साथ हिरासत में लेने के लिए बसें भी खड़ी की गई थीं. यह प्रदर्शन इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के बाद हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में मतदाता सूची से जुड़े फैसलों को लेकर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी Protest Against EC News Live: EC के खिलाफ प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई हिरासत में, मनोज झा बोले- मामला सड़कों तक पहुंचा
ECI Gyanesh Kumar Live: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को हिरासत में लिया गया. वहीं CEC को लेकर जारी विवाद पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि यह मामला अब सिर्फ राजनीतिक दलों और संसद तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सड़कों तक पहुंच गया है. उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ‘यह मामला अब सिर्फ सत्ता पक्ष और विपक्ष या संसद तक सीमित नहीं है, अब यह सड़कों तक पहुंच गया है. लोग सोच रहे हैं कि उनके साथ और उनके वोट के साथ क्या हो रहा है. और जब कोई मुद्दा इस तरह का रूप ले लेता है, तो बहुत बड़े स्तर पर कई विकल्प खुल जाते हैं ECI Gyanesh Kumar Live: पटना से लेकर चंडीगढ़ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्लाबोल, प्रदर्शन में चले वाटर कैनन
Protest Against EC News Live: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग विपक्ष के निशाने पर है. पूरे देश में आज चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. कांग्रेस से लेकर RJD तक सड़क पर है. पटना में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलने की खबर है. ऊधर चंडीगढ़ में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है. Protest Against EC News Live: देहरादून से कोलकाता तक कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
ECI Gyanesh Kumar Live: उत्तराखंड के देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. मौके पर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात है. कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. वहीं कोलकाता में भी चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं. इसके अलावा लखनऊ, दिल्ली और देश के दूसरे शहरों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की खबर है. ECI Gyanesh Kumar Live: जयपुर नगर निगम में मतदान के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, लगाए ‘वोट चोरी’ के आरोप
Protest Against EC News Live: जयपुर में नगर निगम चुनाव के मतदान के बीच कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कुछ नेताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश दिया गया, जबकि कांग्रेस विधायकों को रोका गया. इसी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया और बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया. राजस्थान में तीन नगर निगमों में मतदान हो चुका है. वहीं कोटा नगर निगम में बीजेपी का मेयर चुना गया है.

