MP : बच्चों को ड्रेस के लिए 600 रुपए, अग्निवीरों को इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण
Madhya Pradesh Cabinet Decision: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक भोपाल में हुई, जिसमें कई जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं. प्रदेश में विकास के कामों को लेकर बुनियादी ढांचों को किस तरह से आगे बढ़ाया जाए. इस पर ध्यान दिया गया है. इस बारे में मंत्री चैतन्य कश्यप ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि 24500 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.
मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरा अभियान चलाया, जो 900 के करीब लंबे अनुकंपा नियुक्तियां लटकी हुई थीं. अभी स्कूल शिक्षा विभाग ने 900 लोगों की अनुकंपा नियुक्ति की हैं. बाकी भी सारे विभागों को निर्देशित किया है कि यह एक अहम कार्य इसे हर विभाग अपने यहां पर जल्द से जल्द पूरा करें.
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक
एशियन गेम्स में पांच पदक मध्य प्रदेश के हमारे खिलाड़ियों के द्वारा प्राप्त किए गए हैं. जिसमें दो गोल्ड हैं. एक क्रांति गौड, जो महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हैं और दो रजत पदक हैं. इसके अलावा एक कांस्य पदक शामिल है. UNSCO में अस्थाई लिस्ट में टोटल भारत के 78 स्थानों का चयन किया गया है. उनमें से 19 मध्य प्रदेश के हैं. यह मध्य प्रदेश के पर्यटन के लिए जो आधार हम बना रहे हैं.
दमोह से कटनी 105 किलोमीटर की दूरी है. यहां पर एक नया मार्ग बनाया जाएगा. जिसकी लागत 4470 करोड़ रुपए है. यह विंध्य से बुंदेलखंड तक कनेक्टिविटी बढ़ाने वाला यह मार्ग है. इसे बनाने के लिए मंजूरी दी गई है. इसके अलावा सिंगरौली में 155 बिस्तर वाला नया मेडिकल अस्पताल बनाया जाएगा, जिसकी लागत 373 करोड़ रुपए आएगी कक्षा एक से 8 तक 58 लाख विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस (गणवेश) बनाकर दिए जाएंगे. ऐसा पहले आदेश दिया गया था. अब फैसला किया गया है कि सरकार कक्षा एक से 8 तक पढ़ने वाले कुल 58 लाख बच्चों को 600 रुपए ड्रेस के लिए देगी. यह पैसा सरकार DBT के माध्यम से अभिभावकों के खाते में सीधे भेजेगी. घुमंतू विभागों के कई छात्रावास जैसे कल्याण आश्रम, या दूसरे अनाथलय जैसे संस्थान चल रहे हैं. उनको अनाज 12 रुपए किलो दिया जा रहा था. अब विभागों के इन छात्रावासों को भी एक रुपए किलो में अनाज दिया जाएगा.
चार सिंचाई विभाग की योजनाओं करो मंजूरी दी गई है. इनमें दतिया में सिंचाई परियोजना और रामपुरा मन्हासा सिंचाई परियोजना को 2027 तक पूरा करना है. शिप्रा नदी को साफ करने का प्लान
उज्जैन में कान नदी का जो गंदा पानी शिप्रा नदी में मिल रहा था. कान डायवर्स परियोजना चल रही है. 30 किलोमीटर तक टनल बनाकर दूसरी तरफ ले जाया जा रहा है. जिससे सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा का पानी साफ हो सके.
अग्रिवीरों को MP के इन विभागों में मिलेगा आरक्षण
मध्य प्रदेश के जो युवा अग्निवीर हैं. मध्य प्रदेश में पांच विभाग ऐसे हैं, जहां वर्दीधारी सैनिकों की भर्ती की जाती है. वहां पर अभी तक होमगार्ड, पूर्व सैनिक और इनके आरक्षण थे. अब वहां अग्रिवीरों को भी आरक्षण दिया जाएगा. इनमें वन विभाग के आरक्षक, गृह विभाग के सामान्य आरक्षक, विशेष सशस्त्र बल, जेल के प्रहरी, आबकारी आरक्षक इन पांचों विभागों में 20% आरक्षण अग्रिवीरों को दिया जाएगा.
मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री जी ने दो विषयों पर विशेष रूप से जानकारी दी है. उसमें महत्वपूर्ण विषय है सुगम परिवहन योजना के शुभारंभ का. जिसकी शुरुआत हो चुकी है. इसकी मांग 21 साल पुरानी थी. अब इसे पूरा किया गया है. इसी के साथ में भोपाल का मास्टर प्लान जो बड़े लंबे समय से रुका हुआ था. उसका ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है. अब उस आम जनता के सुझाव मांगे गए थे.
मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा यह जानकारी भी दी गई है कि देश में हाइड्रोजन की पहली ट्रेन, जो सोनीपत से जींद के बीच में चल रही है. अब एलएनजी की ट्रेन का भी शुभारंभ मध्य प्रदेश में महसाना रूट पर किया गया है. यह देश के लिए बड़ी अहम उपलब्धियां हैं, जो लगातार हमें आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे ले जा रही हैं

