News

खुर्जा नगर पालिका ईओ की मनमानी- जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहें लोग

खुर्जा। नगर पालिका एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जिसका कारण है कि लोगों के सरकारी काम अटके पड़े है। जिन्हें ईओ अनवर साहब को करने की फुर्सत नहीं है। लोग विभाग के चक्कर काटने को मजबूर है।


खुर्जा नगर पालिका में जन्म और मृत्यु के प्रमाण पत्रों पर स्वय ईओ साहब अपने हस्ताक्षर करके पास करेगें। तभी आपका प्रमाण पत्र बनेगा नहीं तो आप चक्कर काटते रहो, कुछ होने वाला नहीं है। लोगों ने बताया कि करीब 15 दिन से चक्कर काट रहे है। लेकिन अभी तक उनका प्रमाण पत्र नहीं बना है। लोग एक-एक माह से विभाग के चक्कर लगा रहे है। जब यू एम एच न्यूज ने ईओ अनवर साहब को फोन किया तो काफी घंटी के बाद फोन उठाया। जब उनसे सवाल किया गया तो बोले समय नहीं है , और फोन काट दिया।
इस प्रकरण के लिए जयप्रकाश ने बुलन्दशहर डीएम कुमार हर्ष से शिकायत की है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *