News

कानून के छात्र अंकुर चौधरी की मौत के बाद चौकी प्रभारी सस्पेंड

बुलंदशहर के खुर्जा में कानून के छात्र अंकुर चौधरी की मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बगराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह को निलंबित कर दिया। उन पर हत्याकांड में लापरवाही बरतने का आरोप है। मामला 20 अगस्त का है।

आरोप है कि 8 से 10 हमलावरों ने अंकुर चौधरी पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंटों से हमला किया था। हमलावरों ने उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन अंकुर को इलाज के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां उपचार के दौरान 29 अगस्त की रात करीब 10 बजे अंकुर चौधरी ने दम तोड़ दिया। 30 अगस्त को परिजनों ने छात्र का अंतिम संस्कार किया। अंकुर चौधरी की मौत के विरोध में सोमवार को स्थानीय अधिवक्ता खुर्जा कोतवाली पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर आरोपी हमलावरों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मामले में तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया।

चौकी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप, निलंबित

अधिवक्ताओं के विरोध के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए। प्रथम दृष्टया पुलिस की लापरवाही सामने आने पर खुर्जा देहात थाना क्षेत्र की बगराई चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि अपराध और पुलिसकर्मियों की लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *