Dailynews

राम मंदिर चोरी- चंपत राय से पुलिस की पूछताछ

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ की गई। उनके बयान दर्ज किए गए। इसके बाद चंपत राय दिल्ली चले गए।

इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी की CBI जांच की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए कोर्ट ने पूछा कि इतनी जल्दी क्या है। छुट्टियों के बाद ही मामला सुना जाएगा।

इधर, पुलिस सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे जेल में बंद 8 आरोपियों के खाते खंगालने के लिए SBI की अयोध्या धाम ब्रांच पहुंची। 7 आरोपियों के खाते इसी ब्रांच में हैं। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट लिए। अब यह जांच की जाएगी कि मंदिर में नौकरी के बाद से उनके खातों में कितना पैसा आया। पुलिस ने बैंक के 2 कर्मचारियों को भी नोटिस दिया है।

सोमवार को सभी 8 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की रिमांड मांग सकती है। हालांकि, इससे पहले ही अयोध्या के वकीलों ने बड़ी बैठक की। इसमें फैसला लिया कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेगा। साथ ही, चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के अयोध्या छोड़ने की मांग की। नहीं छोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

  • चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को रिपोर्ट सौंपी। 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर FIR हुई। इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 को नामजद किया गया। हालांकि, चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं।
  • FIR दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 26 जून को सीजेएम कोर्ट ने सभी आरोपियों को 3 दिन के लिए जेल भेज दिया। इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। अगले दिन ट्रस्ट ने कहा- 11 जुलाई को होने वाली बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।
  • 28 जून को पुलिस की 8 टीमों ने आरोपियों के घर पर एकसाथ छापेमारी की थी। चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से निवेश-खरीद से जुड़े कागजात, आभूषण और नकदी मिले थे। आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर से एक डायरी मिली थी। पुलिस का मानना है कि डायरी से चढ़ावा चोरी मामले से जुड़े सुराग मिल सकते हैं।

अखिलेश यादव ने प्रयागराज में कहा- मर्यादा की जो बात है, इसमें बिल की जरूरत नहीं है। इसमें ईमानदारी की जरूरत है। आपकी नियत साफ हो, उसकी जरूरत है। मैंने तो यहां तक कहा था कि अगर आपको याद हो, कहीं आर्काइव में पड़ा होगा वीडियो भी, कि प्रभु श्रीराम माफ कर देंगे, अपना सीसीटीवी बंद कर दो और आंख बंद कर लो। जो जितना चढ़ावा ले गया है, रात के अंधेरे में वापस प्रभु श्रीराम जी पे चढ़ा दो, प्रभु श्रीराम अपने आप माफ कर देंगे। ये भारतीय जनता पार्टी प्रभु श्रीराम से भी माफी नहीं मांगना चाहती। अगर आज भी जो लोग चढ़ावा चोरी कर ले गए हैं, जो दूसरे प्रदेशों में चला गया है, वहां के सीसीटीवी बंद कर दो, चढ़ावा वापस रख दो, तो आज भी प्रभु श्रीराम उन्हें माफ कर देंगे।

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी शुरू हो गइ है। जज अपनी सीट पर बैठ गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कांफ्रेसिंग से पेशी हो रही है। अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा- जांच के तहत चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्र को अयोध्या छोड़ने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *