Dailynews

सुलतानपुर : डीएम आवास चौराहे का नाम अब भगवान परशुराम चौराहा

Share News
4 / 100

सुलतानपुर, डीएम आवास के सामने चौराहे का भगवान परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में दिए गए प्रस्ताव पर प्रशासन की मुहर लगने के बाद संगठन के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। संगठन के संरक्षक विपिन मिश्रा एडवोकेट व देवेंद्र पाठक के संयोजन में संगठन के पदाधिकारियों ने नामकरण पर मुहर लगने की खुशी में विप्र समाज के महानुभावों को माला पहनकर सम्मानित किया। वहीं मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।

परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित तिवारी के संयोजन में संगठन से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बीते 5 वर्षों से डीएम आवास चौराहे को भगवान परशुराम चौक के नाम से घोषित करने की मांग कर रखी थी। उनकी इस मांग में ब्राह्मण समाज संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित सुभाष तिवारी, राष्ट्रीय युवजन ब्राह्मण सभा ने भी आवाज मिलाई थी। नगर पालिका के बजट बोर्ड की बैठक में बढैयावीर से सभासद प्रवीण मिश्रा ने प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मत से पारित कर दिया गया था।

बुधवार को पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बोर्ड की कार्यवाही जारी कर संस्था के संरक्षक विपिन मिश्रा को प्रमाण पत्र सौपा। यहां विपिन मिश्रा ने कहा बीते पांच वर्षों से संगठन से जुड़े प्रदेश भर के कार्यकर्ता और लाखों की संख्या में मौजूद ब्राह्मण समाज की आस्था और भावना को सम्मान मिला है। आराध्य देव भगवान परशुराम के नाम पर शहर में एक चौराहे व मूर्ति स्थापना का उनका लक्ष्य है। पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, सांसद मेनका गांधी ने भी संगठन के पत्र पर सहमति देते हुए शासन को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा हम नगर पालिका के अध्यक्ष व बोर्ड के सभी सभासदों के आभारी हैं।

देवेंद्र पाठक ने कहा विप्र समाज की भावनाओं को पालिका के अध्यक्ष व बोर्ड ने समझा चौराहे का नामकरण किया। हम संगठन के सभी साथियों को उनके संघर्ष की सफलता पर बधाई देते हैं। हम मांग करते हैं आगामी अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए सब लोग संकल्प लेकर आगे बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *