Live News

बुलंदशहर : मकाना का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर किसान की मौत

Share News
4 / 100

बुलंदशहर : अचानक टूट कर गिरे मकान के छज्जे के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। गांव चोला निवासी बिजेंद्र (46) पुत्र गंगू सिंह गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी करते थे। बताया गया कि वह अपने पुराने मकान को तुड़वा रहे थे। दूसरी मंजिल की छत को तोड़ दिया गया था।

मगर दरवाजे के छज्जे को नहीं तोड़ा गया था। सपोर्ट नहीं होने के कारण बुधवार की सुबह अचानक छज्जा गिर गया। जिस समय घटना हुई बिजेंद्र वहीं पर ईंटों को हटाने का कार्य कर रहे थे। छज्जे का मलबा उनके ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उनके शव को घर ले आए। मृतक के एक बेटी, दो बेटे हैं। बड़ी बेटी काजल की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। विजेंद्र की अचानक मौत से गांव में शौक की लहर है। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।

4 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *