Politics

अखिलेश बोले- कैमरा बंद करके चढ़ावा वापस रख दीजिए: भगवान माफ कर देंगे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा- राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी के बाद कितना दुर्भाग्य है कि अब राम मंदिर और साधुओं की जांच अधिकारी करेंगे। सनातन धर्म के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। यह सनातन धर्म का अपमान है। अगर कोई बात हुई है तो कैमरा बंद करके आपस में बातचीत कर लो और चढ़ावा वापस डाल दो। प्रभु श्रीराम माफ कर देंगे।

इसके साथ ही अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि वहां कैमरे और लाइट बंद कर दो, प्रभु श्रीराम के सामने अपने आप कोई चढ़ावा रख जाएगा।

दरअसल, यूपी सरकार ने राम मंदिर में कथित चोरी के मामले में एसआईटी गठित की है। इसमें लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत (IAS), किरण एस. (IPS, आईजी रेंज) और नीलरतन (विशेष सचिव, वित्त) को शामिल किया गया है।

अखिलेश आगरा में विजन इंडिया कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मंत्री भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मिलने पर तंज कसा। कहा- इतने बड़े नेता थे, उन्हें कौन सा विभाग मिला? सूक्ष्म। वह भी तब, जब उसमें कोई बजट नहीं है।

समय से पहले विधानसभा चुनाव होने की अटकलों पर अखिलेश ने कहा- जो प्रधानी का चुनाव नहीं करा पा रहे हैं, वे नवंबर में चुनाव कराएंगे? ये लोग उलझा रहे हैं। ये सोच रहे हैं कि नवंबर का नाम लेकर समाजवादियों की रणनीति जान लें। हम अपनी रणनीति नहीं बताने वाले। नई पीढ़ी के लोगों से कहना चाहता हूं कि यूपी के विकास का रास्ता समाजवादी ही निकालेंगे।

अखिलेश ने गाजीपुर में कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर कहा- वहां फेक एनकाउंटर किया गया। सरकार फेक एनकाउंटर में एक्सपर्ट है। फेक एनकाउंटर पीडीए के लोगों के हुए हैं। इनके ही लोग कहते हैं कि आज की व्यवस्था सबसे खराब है। जब से कमिश्नरेट व्यवस्था बनी है, लूट की व्यवस्था बनी है। पुलिस ने अपना रेट बढ़ा दिया है।

राम मंदिर के चढ़ावे पर चोरी के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा- कितना दुर्भाग्य है कि हमारे धर्म और मंदिर के लोगों की जांच अधिकारी करेंगे। सनातन धर्म के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।

प्रभु श्रीराम के चढ़ावे में कोई बात हुई है, तो कैमरा बंद करके आपस में बातचीत कर लीजिए। कैमरा बंद करके, आंखें बंद करके जो चढ़ावा चोरी हुआ है, उसे वापस कर दो प्रभु श्रीराम माफ कर देंगे, लेकिन अधिकारी जांच करेंगे। ये सनातन धर्म का अपमान है।

इतने पवित्र और प्रतिष्ठित जगह की जांच अधिकारी करेंगे। ये सनातन धर्म पर चलने वाला कोई स्वीकार नहीं करेगा। वहां कैमरे बंद कर दो, लाइट बंद कर दो प्रभु श्रीराम के सामने अपने आप कोई चढ़ावा रख जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *