Dailynews

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की 3 शिकायत, FIR अबतक नहीं

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में मंगलवार को पुलिस के पास 3 शिकायतें पहुंची हैं। पहली- धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे ने की। दूसरी- यूपी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला और तीसरी- करणी सेना ने की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई भी FIR दर्ज नहीं की है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भगवान की FIR बड़ी होगी। हम-आप जो कानून वाली FIR करवाते हैं, उसका क्या करोगे?

मंगलवार सुबह 11 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम, यानी SIT जांच के लिए मंदिर पहुंची। साथ में अयोध्या DM शशांक त्रिपाठी और SSP डॉ. गौरव ग्रोवर भी हैं। टीम आज भी ट्रस्ट के संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

टीम ने सोमवार को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से चढ़ावा चोरी को लेकर जानकारी ली थी। इसके अलावा, ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव को SIT ने बुलाकर उनसे सवाल-जवाब किए। टीम ने 42 संदिग्ध कर्मचारियों से भी पूछताछ की थी।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को हिंदुत्व की हत्या करार दिया। सूत्रों के अनुसार, SIT ने सोमवार को सबसे पहले चंपत राय से जांच की जानकारी ली। इसके बाद एक-एक संदिग्ध से बंद कमरे में पूछताछ की। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रवेश के समय कर्मचारियों की चेकिंग होती थी, लेकिन बाहर निकलते समय नहीं होती थी।

चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। लवकुश और अनुकल्प पुलिस हिरासत में हैं।

  • सपा सरकार में मंत्री रह चुके पवन पांडेय ने रविवार 7 जून को दावा किया था कि राम मंदिर से 5 से साढ़े 7 करोड़ रुपए तक की चोरी की गई। अखिलेश ने भी कहा था कि मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को मामला देखना चाहिए। चंपत राय ने सफाई दी थी कि अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है।
  • विवाद बढ़ा तो भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने 9 जून को प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर CBI जांच की मांग की। अगले दिन यानी 10 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंदिर ट्रस्ट से मामले की रिपोर्ट मांग ली।
Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *