Live News

बदायूं : नेग न देने पर किन्नरों ने फायरिंग की, दूल्हे के भाई को लगी गोली

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में एक शादी समारोह में नेग को लेकर हुए विवाद में किन्नरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में दूल्हे का भाई घायल हो गया। ग्रामीणों ने छह किन्नरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह घटना बुधवार रात हुसैनपुर गांव में प्रेम शंकर की बेटी की बारात में हुई। मूसाझाग क्षेत्र के कथरा गांव से नेमचंद्र के घर से बारात आई थी। फेरों की रस्म शुरू होने से पहले कार से आधा दर्जन किन्नर पहुंचे। उन्होंने दूल्हा पक्ष से 11 हजार रुपये का नेग मांगा। दूल्हे के पिता ने 1100 रुपये देने की पेशकश की, लेकिन किन्नर 11 हजार रुपये पर अड़े रहे।

नेग की मांग पूरी न होने पर किन्नरों ने अभद्रता शुरू कर दी, जिसका बारातियों ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक किन्नर ने कार से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दूल्हे का भतीजा गौरव (निवासी कथरा) घायल हो गया।

फायरिंग से बारात स्थल पर भगदड़ मच गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किन्नरों को बंधक बना लिया फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मौके से किन्नरों की कार से दो तमंचे, कैंची, लाठी-डंडे बरामद किए हैं।

छह किन्नरों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें सपा किन्नर महासभा के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। CO सिटी ने बताया कि बवाल और फायरिंग की सूचना पर पहुंची कुंवरगांव पुलिस ने घायल दूल्हे के भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं कार की तलाशी लेने पर उसमें दो तमंचे, कैंची, लाठी डंडे रखे मिले। पुलिस ने छह किन्नरों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *