Dailynews

लव जिहाद के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी में सोमवार को हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन कथित लव जिहाद की घटनाओं और हिंदू कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई और उनकी संपत्तियों को जब्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे भी उठाए गए।

प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता आचार्य संजय मिश्रा ने कहा कि हिंदू कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में कुछ लोग हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जा रहे हैं, जिनके खिलाफ कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और भाजपा नेता उमाशंकर मिश्र ने भी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने कथित लव जिहाद के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हिंदुओं के साथ अन्याय और उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उमाशंकर मिश्र, राजेश सिंह, आचार्य संजय मिश्रा, विपिन मिश्रा, मनोज वर्मा, कन्हैया बाजपेयी, कुमदेश शंकर शुक्ला, विनोद गुप्ता और राम पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदर्शन के दौरान नीमगांव क्षेत्र की एक पीड़ित युवती की माता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। आचार्य संजय मिश्रा ने निघासन क्षेत्र में हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और उत्पीड़न के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *